प्रिल्यूड में राष्ट्रप्रेम और प्रतिभा का दिखा संगम, ‘अक्षरा’ का हुआ विमोचन

अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, प्रतिभा और सृजनशीलता से सराबोर माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने साहित्यिक, सांस्कृतिक, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया।


समारोह के मुख्य अतिथि श्री शशि भूषण शिरोमणि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या के संबोधन के बाद हेड बॉय ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर विचार रखे। प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।


समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अक्षरा 2025-26’ का विमोचन रहा। पत्रिका में विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति, उपलब्धियों और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को स्थान दिया गया है।
इस अवसर पर इंटरैक्ट जिला सम्मेलन में विद्यालय को RID 3110 के 110 विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ इंटरैक्ट क्लब का सम्मान मिलने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने छह प्रतिष्ठित जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त किए। हर्ष भारद्वाज, अंशुमन सिकरवार, अपार शल्या, अर्ज रागिनी सारस्वत, अंशिका मिश्रा और साक्षी भोजवानी सम्मानित हुए। शिवांश मुरवरिया, उज्ज्वल अग्रवाल और अक्षर मिश्रा को जिला टीम में योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। क्लब सलाहकार सुश्री चांदनी अरोड़ा को एक्टिव क्लब एडवाइजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट सेवा के लिए विशेष उल्लेख तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन स्कूल प्रमाण-पत्र भी मिला।


इसके बाद ‘Inter House Melody Masters’ समूह गान प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने सुर, ताल और सामंजस्य का प्रदर्शन किया। कक्षा नौ से बारह के विद्यार्थियों के लिए ‘Groove Galaxy’ समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें चारों सदनों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।


दोनों प्रतियोगिताओं में एंड्रोमेडा सदन प्रथम, पेगासिस सदन द्वितीय, ओरायन सदन तृतीय और फीनिक्स सदन चतुर्थ रहा। निर्णायक मंडल में सुप्रसिद्ध गायिका एवं मंच कलाकार सुश्री ललिता करमचंदानी, कथक नृत्यांगना एवं प्रशिक्षिका सुश्री रुचि शर्मा तथा कथक नृत्यांगना एवं संगीत शिक्षिका सुश्री उर्वशी शर्मा शामिल रहीं।


विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर डिप्टी हाउस गर्ल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद ‘AKS Band’ की शानदार प्रस्तुति ने समारोह में जोश, उमंग और देशभक्ति का संचार कर दिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित शुद्धिकरण के विरोध में सूरत जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन गुजरात प्रदेश सूरत। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस…

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    Leave a Reply