अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित शुद्धिकरण के विरोध में सूरत जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

गुजरात प्रदेश सूरत। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे हाल ही में उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित “विजय शंखनाद रैली” में शामिल हुए थे। उनके दिल्ली लौटने के बाद कुछ लोगों एवं संगठनों द्वारा रामलीला मैदान में दूध एवं गंगाजल से कथित रूप से शुद्धिकरण कर हवन किए जाने की घटना सामने आई है।

सूरत जिला कांग्रेस समिति ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुःखद, अपमानजनक, भेदभावपूर्ण, पूर्वाग्रहपूर्ण एवं संविधान की मूल भावना के विरुद्ध बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, गरिमा, बंधुत्व और सामाजिक न्याय का अधिकार देता है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक भारत में जाति, धर्म अथवा किसी भी प्रकार के भेदभाव के आधार पर किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने वाली मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

इसी मुद्दे को लेकर सूरत जिला कांग्रेस समिति के नेतृत्व में कडोदरा चार रास्ता स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पृश्यता, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है। ऐसे में किसी राजनीतिक नेता के किसी स्थान पर जाने के बाद उस स्थान का “शुद्धिकरण” किए जाने जैसी मानसिकता सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सूरत जिला कांग्रेस समिति ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान द्वारा सुनिश्चित समानता, मानवीय गरिमा और सामाजिक न्याय को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए देश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारे, समानता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर ए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) एवम् पांडेसरा पुलिस कि बड़ी कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में नशे के कारोबार पर SOG का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में 17 मामले दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार* गांजा, मेफेड्रोन और…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लाल दरवाजा पुलिस स्टेशन विस्तार से 645 बोतल विदेशी शराब जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर सवाल! भाजपा के वार्ड नंबर 12 के महामंत्री बताए जा रहे व्यक्ति के मकान से 645…

    Leave a Reply