अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् डॉ. मधु भटनागर ने ‘हर पेड़ की एक समुद्र रूपी कहानी है’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वृक्ष जीवन, जलचक्र और पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं। उन्होंने वृक्ष एवं जल संरक्षण के साथ प्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा में सहयोग करना समाज के भविष्य को सशक्त बनाने के समान है। विशिष्ट अतिथि राजीव वासन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक की करीब 30-35 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनी ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के अध्यक्ष रोटेरियन मनोज बाल ने की।
इस दौरान रोटेरियन नीतू अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सरोज प्रशांत, शारदा गुप्ता, मीरा अग्रवाल, बीना पोटदार, रेखा अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, प्रमुख शैक्षणिक समन्वयिका डॉ. रश्मि गांधी सहित क्लब की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




