अर्जुन रौतेला आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की ओर से वर्ष 2026-27 के स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक सप्ताह के मेगा वृक्षारोपण अभियान का समापन रविवार को विजयनगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में हुआ। अभियान के दौरान 500 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायन लेडी अर्चना अग्रवाल ने ध्वज वंदना के साथ किया। क्लब अध्यक्ष लायन सीए राकेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब के स्वर्णिम वर्ष को विशेष बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान को एक दिन तक सीमित न रखकर पूरे सप्ताह व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के चेयरपर्सन लायन सुनील अग्रवाल ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि लायन डॉ. आर.एन. वर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321 C2, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 लायन अजय भार्गव तथा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 लायन अजय अग्रवाल ने अभियान की सराहना की।

क्लब सचिव लायन मनीष बंसल ने आभार व्यक्त किया, जबकि लायन अजय मनचंदा ने संचालन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विजय क्लब परिसर में पौधारोपण किया गया और परिसर स्थित मंदिर के लिए पौधों के गमले भेंट किए गए।

इस अवसर पर लायन अजय बंसल, संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन सोम मित्तल, विजय सेठिया, विशाल अग्रवाल, सुशील कपूर, नंद बंसल, रवि शंकर, अनूप गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजय बंसल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। लायन लेडीज में अर्चना अग्रवाल, सुप्रिया मनचंदा, नीलिमा, मीना अग्रवाल, नीति अग्रवाल, उर्मिल अग्रवाल और उमा अग्रवाल सहित अनेक सदस्याओं की उपस्थिति रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



