गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, सूरत में घोड़दौड़ रोड पर जोरदार विरोध प्रदर्शन
सूरत: बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर सूरत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा आंदोलन किया गया। इसके तहत आज बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लिया तथा सूरत के घोड़दौड़ रोड पर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठकों के बावजूद कई लंबित मुद्दों का समाधान नहीं होने को लेकर नाराजगी देखी गई।
UFBU के अनुसार, 8 मार्च 2024 के Settlement/Joint Note में शामिल कई महत्वपूर्ण मुद्दे अभी भी लंबित हैं। इन लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
बैंक यूनियनों द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार:
– आज देशव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल की गई।
– 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।
– 2 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
UFBU के अनुसार, गुजरात में लगभग 75 हजार बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी आंदोलन में शामिल हुए हैं। इसके चलते राज्य में 5 हजार से अधिक बैंक शाखाओं के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।
वहीं, सूरत में लगभग 5 से 7 हजार बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी विरोध कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों, कर्मचारियों के हितों तथा सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
बैंक यूनियनों ने मांग की है कि लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




