गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
समय पर सिंचाई का पानी नहीं मिलने से धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ी
धोलका तालुका के वासणा एवं आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने सरकार से नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
धोलका। धोलका तालुका के वासणा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर धान की रोपाई की गई है। लेकिन समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण खेतों की स्थिति खराब होती जा रही है और किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
वासणा गांव के किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि सिंचाई विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद नहर में समय पर पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों में भारी नाराजगी और चिंता है।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द नहर में पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में पानी के अभाव में जमीन सूखने लगी है और धान के पौधों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
किसानों ने सरकार एवं सिंचाई विभाग से मांग की है कि किसानों की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए नहर में तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि धान की फसल को बचाया जा सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
किसानों की प्रमुख मांगें
नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए।
धान की फसल को बचाने के लिए प्राथमिकता से सिंचाई की व्यवस्था की जाए।
सिंचाई के पानी की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
किसानों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो फसल खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




