गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने तीस साल से फरार हत्या आरोपी को+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

30 वर्षों से फरार डिंकी भुजवाला हत्याकांड के आरोपी को सूरत क्राइम ब्रांच ने ओडिशा से किया गिरफ्तार

 

सूरत, दिनांक 12 सितंबर 2026

 

वर्ष 1994 में कराटे ब्लैक बेल्ट चैंपियन डिंकी भुजवाला की हत्या के सनसनीखेज मामले में पिछले करीब 30 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी प्रमोद सवाई को सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने लगभग 1,600 किलोमीटर दूर ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

वर्ष 1994 में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा तथा मित्र की बहन के साथ छेड़छाड़ के विवाद को लेकर डिंकी भुजवाला की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा क्वास खरास, महेश दीक्षित, शैलेष बोड़ीवाला, दिलीप वंदावाला तथा प्रमोद सवाई सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

 

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत द्वारा सभी पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके पश्चात आरोपियों को वडोदरा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था।

 

आरोपी प्रमोद सवाई वर्ष 1997 में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद जेल से फरार हो गया था। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।

 

सूरत क्राइम ब्रांच को आरोपी के ओडिशा के राउरकेला क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ओडिशा रवाना हुई और राउरकेला में आरोपी की तलाश शुरू की गई।

 

क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा वहां लगातार दो दिनों तक निगरानी एवं तकनीकी जांच करने के बाद आरोपी प्रमोद सवाई की गतिविधियों की पुष्टि की गई। इसके बाद उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इस प्रकार सूरत क्राइम ब्रांच ने करीब 30 वर्षों से फरार आजीवन कारावास की सजा प्राप्त आरोपी को गुजरात से लगभग 1,600 किलोमीटर दूर ओडिशा से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

 

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सूरत क्राइम ब्रांच द्वारा आगे की जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल सूरत से++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, सूरत में घोड़दौड़ रोड पर जोरदार विरोध प्रदर्शन   सूरत: बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों…

    दिवाली से पहले टेक्सटाइल उद्योग में बडा तनाव 15% जॉब वर्क बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   दिवाली से पहले सूरत के टेक्सटाइल उद्योग में बढ़ा तनाव, 15% जॉबवर्क बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश   सूरत:…

    Leave a Reply