गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
ट्रैफिक एजुकेशन ट्रस्ट ने दिवंगत TRB जवान के परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किया
गुजरात प्रदेश सूरत शहर में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए ट्रैफिक एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा ड्यूटी के दौरान असमय निधन हुए TRB जवान हामिद पिंजारा के परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
हामिद पिंजारा सूरत ग्रामीण जिले के कडोदरा पुलिस स्टेशन में TRB जवान के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनके असमय निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ा।
ऐसे कठिन समय में ट्रैफिक एजुकेशन ट्रस्ट ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत जवान के आश्रित परिवार की सहायता के लिए ₹5 लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत की।
इस सहायता राशि का चेक सूरत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश गढ़िया एवं ट्रस्ट के मानद मंत्री अशोकभाई कानूंगो की विशेष उपस्थिति में SP कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिवार को सौंपा गया।
ट्रैफिक एजुकेशन ट्रस्ट की इस पहल से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहारा और संबल मिला। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा दिवंगत TRB जवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए मानवीय कार्य जारी रखने की भावना व्यक्त की गई।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




