गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत सिविल अस्पताल में सघन स्वच्छता अभियान, पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने की दिशा में तेज हुई कार्रवाई
सूरत, 24 सितंबर 2026:
सूरत सिविल अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सघन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की जा रही है और पुराने तथा अनुपयोगी उपकरणों को कंडेम करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
स्वच्छता अभियान में डिन मैडम पारुल बड़गामा आर एम ओ श्री केतन नायक के साथ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल के विभिन्न कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अस्पताल परिसर के अलग-अलग क्षेत्रों की सफाई के लिए स्टाफ को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सफाई की विस्तृत योजना एक दिन पहले ही तैयार की गई थी, जिसके अनुसार अभियान को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
सिविल अस्पताल में पिछले चार महीनों से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से शनिवार और रविवार को अतिरिक्त सफाई अभियान आयोजित कर अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
अभियान के दौरान केवल सफाई ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है। सिविल अस्पताल परिसर में करीब 51 पौधों का रोपण किया गया, जिससे परिसर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।
स्वच्छता अभियान के दौरान अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता की शपथ भी ली जाएगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।
सिविल अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



