बल्केश्वर में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अर्जुन रौतेला, आगरा। थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित किशन नगर में श्रीराम टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा टेंट समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक रवि एवं सनी के अनुसार आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।

आग की सूचना मिलते ही बल्केश्वर पुलिस चौकी की टीम और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। एफएसओ सोमदत्त के अनुसार अग्निशमन विभाग के करीब 15 जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।

स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और सहयोग से आग ने विकराल रूप नहीं लिया। आग बुझाने के दौरान ज्ञान सिंह दिवाकर, नीरज राठौर, मुन्नालाल, ज्ञान सिंह, मनीष समेत क्षेत्रीय लोगों ने सहयोग किया।

घटना की जानकारी मिलने पर निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और व्यापारी रवि एवं सनी को ढांढस बंधाया। वहीं स्थानीय पार्षद पति गिर्राज बंसल एवं पार्षद हरिओम गोयल ने आग से हुए नुकसान को देखते हुए शासन से पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद मौके का निरीक्षण किया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के नवसारी महा नगर पालिका की नगर सेवीका ने

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवसारी महानगरपालिका में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को स्थायी करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग नवसारी महानगरपालिका के वार्ड नंबर-4 की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में इन दिनों आग लगने++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना में DGVCL ट्रांसफॉर्मर के नीचे ज्वलनशील हॉट फिक्स कचरे के ढेर, हादसे का खतरा सूरत। उधना क्षेत्र…

    Leave a Reply