आज से सजेगा आगरा ट्रेड सेंटर, दुनिया भर के फुटवियर कारोबारियों का होगा जमावड़ा

अर्जुन रौतेला आगरा। फुटवियर कारोबार के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार को एक मंच पर लाने वाला 18वां अंतरराष्ट्रीय फेयर ‘मीट एट आगरा’ शनिवार से सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में शुरू होगा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) की ओर से आयोजित यह फेयर 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा। तीन दिवसीय आयोजन में फुटवियर उद्योग से जुड़े करीब 250 एग्जिबिटर्स अपने उत्पाद, मशीनरी, कंपोनेंट्स, मटीरियल्स और आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

फेयर प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह करेंगे।

कारोबार के साथ तकनीक पर रहेगा फोकस

एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि ‘डिस्कवर, क्रिएट, कनेक्ट, ग्रो’ थीम के साथ आयोजित फेयर का उद्देश्य फुटवियर उद्योग को नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी, नए मटीरियल्स और कंपोनेंट्स से जोड़ना है। कारोबारियों और निर्माताओं को एक ही छत के नीचे आपूर्तिकर्ताओं से सीधे संवाद और नए कारोबारी संपर्क विकसित करने का अवसर मिलेगा।

फेयर में आठ चीनी एग्जिबिटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। हॉल बी में बनाए गए चाइना पवेलियन में फुटवियर कंपोनेंट्स, मटीरियल्स और मशीनरी प्रदर्शित की जाएगी। इससे भारतीय कारोबारियों को नई तकनीक और उत्पादन समाधानों की जानकारी लेने का अवसर मिलेगा।

300 करोड़ जोड़ी उत्पादन कर रहा भारत

एफमेक कन्वीनर एवं डीसीएफएलआई चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि वर्ल्ड फुटवियर ईयरबुक 2026 में प्रकाशित वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार विश्व में करीब 2,460 करोड़ जोड़ी फुटवियर का उत्पादन हुआ। इसमें भारत ने लगभग 300 करोड़ जोड़ी का उत्पादन कर 12.2 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी दर्ज की। भारत फुटवियर उत्पादन और खपत, दोनों में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर डिजाइन, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर ध्यान देकर भारतीय उद्योग अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ा सकता है।

पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा ने कहा कि चाइना पवेलियन में प्रदर्शित उत्पाद और मशीनरी निर्माताओं को तकनीकी विकल्पों को समझने और नए कारोबारी संपर्क बनाने में मदद करेंगे।

बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री मालिकों के बीच संवाद

एफमेक महासचिव प्रदीप वासन ने बताया कि 4 अक्टूबर को बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री ओनर्स के बीच संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें खरीदारों की जरूरतों, उत्पाद विकास और कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा होगी। 5 अक्टूबर को एग्जिबिटर्स सम्मान समारोह एवं मीडिया ब्रीफिंग के साथ फेयर का समापन होगा।

एफमेक उपाध्यक्ष राजीव वासन और राजेश सहगल ने कहा कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए गुणवत्ता, डिजाइन, टिकाऊपन, आराम, लागत नियंत्रण और समय पर आपूर्ति पर लगातार काम करना जरूरी है। फेयर इन क्षेत्रों में उद्योग से जुड़े लोगों को नए विकल्पों से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।

आयोजन में डिजिटल माध्यमों के उपयोग को बढ़ावा देते हुए कागज के इस्तेमाल को न्यूनतम रखने की पहल भी की गई है। विजिटर्स और एग्जिबिटर्स से क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक लिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में फेयर कमेटी चेयरमैन माला खेड़ा, एफमेक सचिव अनिरुद्ध तिवारी, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, ललिता अरोरा, सुनील मनचंदा, सीफी के प्रदेश महासचिव नकुल मनचंदा, जसविंदर सिंह खेड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने फुटवियर निर्माताओं, निर्यातकों, कंपोनेंट्स एवं मटीरियल्स कारोबारियों, मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं और उद्योग से जुड़े पेशेवरों से फेयर में भाग लेने की अपील की।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी ने संवारी हरियाली, पेड़-पौधों की सेवा को बनाया संकल्प

    अर्जुन रौतेला रामदेवरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रामदेवरा की नई बस्ती में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश…

    गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां

    अर्जुन रौतेला आगरा। बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता के…

    Leave a Reply