राजीव सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज टेहू में गांधी जयंती पर विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

आगरा। विद्या भारती विद्यालय राजीव सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज, टेहू, आगरा में 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामजीत सिंह जी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री अंशुल सिंह सिसौदिया जी सहित सभी आचार्य एवं आचार्याओं की सहभागिता रही। विद्यालय परिवार ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता को अपनाने का संकल्प लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    VOSA ने एमएलसी चुनाव के लिए खोला मोर्चा, राहुल राज और मदन मोहन शर्मा प्रत्याशी घोषित

    आगरा। वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन (VOSA) ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर आगरा निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक और शिक्षक सीट के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है।…

    ‘मीट एट आगरा’ में गूंजा उद्योग विकास का संदेश, लेदर-फुटवियर सेक्टर की चुनौतियों के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में शनिवार को फुटवियर कंपोनेंट्स, मटीरियल्स, मशीनरी और आधुनिक तकनीक को समर्पित 18वें अंतरराष्ट्रीय ‘मीट एट आगरा’ का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश स्टेट…

    Leave a Reply