मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ रामलीला संस्थान के कैलेंडर का हुआ भव्य विमोचन

।। कोसी कलां ।।
मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ रामलीला संस्थान के कैलेंडर का हुआ भव्य विमोचन।

कोसीकलां। श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां द्वारा आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों के क्रम में रविवार को रामलीला कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चैतन्य दास महाराज जी, राधा माधव मंदिर एवं श्री मोनी बाबा, कोटवन के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मेला आचार्य श्री मोर मुकुट शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात संत-महात्माओं एवं अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रवाल प्रॉपर्टीज परिवार के संजीव जाविया एवं देशबंधु अग्रवाल, श्री चैतन्य दास महाराज, श्री माधव दास जी महाराज (मोनी बाबा), मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री, रामलीला निर्देशक पंडित सतनारायण पुरोहित, श्रृंगारी प्रमुख भगवत मुनीम, नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों एवं संत-महात्माओं के कर-कमलों से श्री रामलीला संस्थान द्वारा तैयार किए गए कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया।

कैलेंडर विमोचन के अवसर पर संत-महात्माओं ने श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां को आगामी रामलीला महोत्सव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोसीकलां की रामलीला नगर की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, धर्म, त्याग एवं संस्कारों का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने रामलीला संस्थान द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली मनमोहक झांकियों एवं धार्मिक लीलाओं की सराहना करते हुए महोत्सव की सफलता की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नगरवासियों से रामलीला महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन वेद प्रकाश गोयल ने किया। कार्यक्रम के अंत में रामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी ने संत-महात्माओं, मुख्य अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी रामलीला महोत्सव में सहयोग की अपील की। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में रामलीला संस्थान के समन्वयक राहुल जैन, संयोजक बॉबी ठाकुर, अमित अग्रवाल, मंत्री हैप्पी गर्ग, मोनू हवाई, हरीश टेंट वाले, दीपक आर्य, विजय शर्मा, कार्तिक चौधरी, अनुराग तायल, नवल किशोर उर्फ नवल भगत सहित समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कैलेंडर विमोचन के साथ ही नगरवासियों में आगामी रामलीला महोत्सव को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।

संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत: पांडेसरा GIDC में लक्ष्मीपति यूनिट-2 के एम्ब्रॉयडरी मज़दूर रविवार की छुट्टी को लेकर हड़ताल पर

    सूरत: पांडेसरा GIDC में लक्ष्मीपति यूनिट-2 के एम्ब्रॉयडरी मज़दूर रविवार की छुट्टी को लेकर हड़ताल पर सूरत (गुजरात):औद्योगिक क्षेत्र पांडेसरा GIDC स्थित ‘लक्ष्मीपति यूनिट-2’ के एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) कारखाने में उस…

    संस्कृति, संस्कार और उल्लास से सजा प्रिल्यूड का रात्रि शिविर

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, सहयोग, प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वार्षिक रात्रि शिविर का आयोजन किया गया। 3…

    Leave a Reply