आगरा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, सात दिवसीय कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग, स्टूडेंट काउंसलिंग तथा सुसाइड प्रिवेंशन सेल की ओर से सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और समय पर परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्टूबर को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने रिबन टाइंग कार्यक्रम के माध्यम से किया। मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिबन टाइंग कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अंशु चौहान और जागरूकता रैली का संयोजन डॉ. दीपाली सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर पूनम चांद ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, चिंता और भावनात्मक समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय उनके प्रति जागरूक रहना चाहिए। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेना और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को सहयोग देना आवश्यक है।


कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर बिना संकोच चर्चा कर सकें और उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

सात दिवसीय कार्यक्रमों की आगामी कड़ी में बुधवार को डॉ. पूनम चांद के संयोजन में व्याख्यान, गुरुवार को डॉ. अरविंद गुप्ता के संयोजन में कार्यशाला तथा शुक्रवार को डॉ. रवि सिंह के संयोजन में छात्र संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे

    अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर में आयोजित एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते…

    णमोकार महामंत्र व भव्य भजन संध्या से गूंजा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

    अर्जुन रौतेला आगरा। सेक्टर-4बी, आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री 1008 प्रभु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत सोमवार को भव्य धार्मिक…

    Leave a Reply