गुजरात प्रदेश सुरत शहर ए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) एवम् पांडेसरा पुलिस कि बड़ी कार्यवाही

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत में नशे के कारोबार पर SOG का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में 17 मामले दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार*

गांजा, मेफेड्रोन और हाइब्रिड गांजा सहित करीब 3.34 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और कारोबार के खिलाफ सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, SOG पुलिस ने इस अभियान के दौरान कुल 17 मामले दर्ज किए तथा 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लगभग 3.34 लाख रुपये कीमत का गांजा, मेफेड्रोन और हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया है। विशेष रूप से पांडेसरा क्षेत्र में नशीले पदार्थों से जुड़े मामले अधिक सामने आने की जानकारी भी समाचार रिपोर्ट में दी गई है।

नशे का अवैध कारोबार युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में पुलिस को नशे के कारोबार के मुख्य सप्लायरों और इनके पीछे सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

साथ ही शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने की आवश्यकता है।

 

वही पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्वेलेंस विभाग के जाबांज एवम् निडर पुलिस टीम के अधिकारियों मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुजरात हाउसिंग बोर्ड पांडेसरा के पुनीत नगर के प्लाट नम्बर 213 में बनी दुकान पर छापा मार कर 55 किलो 500 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 2777500 के साथ 2 मोपेड एवम् 6 आरोपी को माल सामान के साथ गिरफ्तार कर आगे की आगे कि कार्यवाही पांडेसरा पुलिस कर रही है

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लाल दरवाजा पुलिस स्टेशन विस्तार से 645 बोतल विदेशी शराब जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर सवाल! भाजपा के वार्ड नंबर 12 के महामंत्री बताए जा रहे व्यक्ति के मकान से 645…

    आतिशबाजी दूधिया रोशनी के झरने दूधिया अंगारों के झरने और रंग बिरंगी हवाई आतिशबाजी देख रोमांचित हुई संगत

    अर्जुन रौतेला आगरा। सिक्ख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु ,श्री गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व के बहुत ही श्रद्धा, उत्साह व हर्षोल्लाह के साथ मनाया…

    Leave a Reply