बहराइच * अखिल भारतीय ग्राम संगठन के तत्वाधान में आयोजित हुआ संगोष्ठी बिष मुक्ति खेती नशा मुक्ति गांव * मनोज त्रिपाठी ,

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान मे आज देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर (बाबागंज) मे विषमुक्त खेती नशा मुक्त गाँव, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित ग्राम प्रधान ,धर्माचार्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पत्रकार गण, जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके मे पूर्ण अवैध नशा करोबार पर विराम लगाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा सेअपना दल के विधायक राम निवास वर्मा रहे।आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने समूचे विधान सभा क्षेत्र के चौमुखी विकास का वादा करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा की भ्रस्टाचार मुक्त विधान सभा क्षेत्र बनाने के लिए वे संकल्पित है इसके लिए उन्हे जन सहयोग की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने कहा की अवैध नशा कारोबर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए जन सहयोग की आवश्यकता है। प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रधान संगठन से जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कही।
आयोजक संरक्षक प्रधान संगठन संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने प्रधान संगठन को और अधिक प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुये भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शिता युक्त पंचातय राज्य ब्यवस्था लागू किये जाने की बात कही।।और नशा करोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये जन जागरण अभियान चलाए जाने की बात कही।प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनीता जायसवाल ने पंचायती राज्य ब्यवस्था में महिलाओं को बढ़ चढ़ कर भागीदारी किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुये धर्माचार्य विष्णु देवा चार्य महाराज ने नशा को मानव जीवन के लिये घातक बताते हुये सीमावर्ती इलाकों में जन जागरण अभियान तय किया।संचालन किसान परिसद महामंत्री प्राचार्य शिव पूजन ने किया।कायक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संगठन प्रवक्ता सूरज शुक्ला, प्रधान संगठन ब्लॉक संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्र, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव, समाज सेवी राजेन्द्र वर्मा, जुगराज वर्मा,अपना दल अध्यक्ष गिरीश पटेल, समाजसेवी अरविंद वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, पत्रकार मनोज त्रिपाठी , राजा राम पांडेय, राम कृष्ण मठ संयोजक, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, राज त्रिपाठी,शिक्षक शुभम वरुण श्रीवास्तव, समाजसेवी अरुण पाठक, धीरेंद्र शर्मा, आरसी त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे। मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN NEWS 24 बहराइच 8081466787 ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बालिकाओं ने बिखेरी संस्कृति की छटा

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर में बुधवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ के अवसर पर भव्य नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं…

    Leave a Reply