कोरोना के समूल नाश की मंगल कामना के साथ, एक सितंबर से आस्था पब्लिक स्कूल खोला गया

कोरोना के समूल नाश की मंगल कामना के साथ, एक सितंबर से आस्था पब्लिक स्कूल खोला गया
—————————-

आगरा ।( कपिल गौतम )शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना काल के बाद १ सितंबर से आस्था पब्लिक स्कूल सहाई प्रथम दिन खोला गया । इस दौरान भारतीय परंपरा अनुशार बच्चों का रोली चावल से तिलक किया गया और कलावा बांध कर मां सरस्वती से कोरोना के समूल नाश की मंगल कामना की गई ।
पूजा बंदना के पश्चात बच्चों को कक्षा में प्रवेश दिया गया जहां संस्था के निदेशक सचिन त्यागी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और साथ में मां सरस्वती का पूजन वंदन किया गया और कोरोना के नियमों का पालन करने की हिदायत दी । तथा साथ में सभी बच्चो बचाव के बारे में जागरूक किया ।
बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की आंशका के चलते स्कूल खोले जाने को लेकर विशेषज्ञों की एक राय नहीं है, देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डॉक्टर ने स्कूल खोले जाने का फैसला सही ठहराया है, अब देखने वाली बात होगी कि सरकार का निर्णय सही साबित होता है या नहीं ।
इस दौरान ममता सागर , अंशु ,
मैडम , अमरदीप , गजेंद्र पाल, सोनू सोलंकी वीरेंद्र सोलंकी आदि समस्त स्टाफ ने सभी बच्चों को ट्रांसपोर्ट के नियम के बारे में समझाया और उनको शुभकामनाएं दी ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply