रामलीला के नवागत अध्यक्ष ने किया मां भगवती पर दुग्धाभिषेक।

।।  कोसी कलां ।।

रामलीला के नवागत अध्यक्ष ने किया मां भगवती पर दुग्धाभिषेक।

गुरुवार को श्रीराम लीला संस्थान कोसी कलां के नवागत अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय के द्वारा इष्ट देवी राजराजेश्वरी मां भगवती पर दुग्धाभिषेक कर रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते हुए रामलीला का मंचन नहीं हो सका। कोसी कलां का रामलीला महोत्सव एक ऐतिहासिक मेला कहा जाता है। इस ऐतिहासिक मेले को चलते हुए लगभग 200 वर्ष हो चुके हैं। राम लीला संस्थान एवं राम भक्तों ने मां राजराजेश्वरी पर मेला आचार्य के द्वारा मंत्रोचारण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की, पूरा परिसर मां भगवती और श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा ।वही रामलीला संस्थान के अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव का कार्यक्रम पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण नहीं हो सका।

लेकिन अबकी बार रामलीला मेला बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइंस दी जायेंगी उनके आधार पर ही मेला आयोजित किया जाएगा। रामभक्त प्रेमियों ने रामलीला संस्थान के नवागत अध्यक्ष और मंत्री का पटका और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। रामलीला संस्थान के मेला आचार्य, मेला निर्देशक, पूर्व रामलीला अध्यक्ष राहुल जैन कामिया, अजय गोयंका, अजय ठाकुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रुहेला, कन्हैया लाल गोयल,राजकुमार सैनी, विनय उपाध्याय,राकेश जैन आदि रामभक्त एवम नगरवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर– विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो.न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    Leave a Reply