बहराइच * दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है तीन दिवसीय योग शिविर * मनोज त्रिपाठी

*शिवरात्रि महापर्व पर तीन दिवसीय हरि कथा व विलक्षण योग शिविर का शुभारंभ*

शवत्व से शिवत्व की ओर – महात्मा कमल

बहराइच जिले के प्राथमिक विद्यालय पुलिस थाना राम गांव में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वधान में तीन दिवसीय श्री हरि कथा व विलक्षण योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ,

  1. कथा का अमृतमय रसपान महात्मा कमल जी के मुखारविंद से तथा विलक्षण योग शिविर योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा किया जा रहा है ,
    हरि कथा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रतिनिधि महात्मा कमल जी ने शिवरात्रि महापर्व पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान कराते हुए सभी को रसपान कराये और बताये कि भगवान भोलेनाथ भस्म का लेपन कर यह सन्देश दिये कि यह शरीर भस्म होने वाला है पानी केरा बुदबुदा अस मानुस की जात देखत ही छुप जात ज्यो तारा प्रभात अर्थात इस शरीर को पाकर हमें ईश्वर की भक्ति करना है साधन धाम मुक्त कर द्वारा कई संतों ने भी बताया है, रामचरितमानस में परमात्मा को प्राप्त करने का साधन है इस शरीर में परमात्मा का दर्शन किया जा सकता है , भगवान भोलेनाथ को बेल का पत्र इसलिए चढ़ता है कि वह हमारे तीसरी आंख का प्रतीक है और तीसरी आंख के द्वारा भगवान का दर्शन किया जाता है भगवान भोलेनाथ को अपने भीतर देखा जाता है जो दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अपने घट के भीतर दिखाया जाता हैं , साथ ही विलक्षण योग शिविर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक धर्मेन्द्र योगी ने योग की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कई अनेको आसनों ताड़ासन , वृक्षासन , चक्रासन , भुनामानासन व सूक्ष्म योगिक क्रियाएं के साथ प्राणायाम की क्रियाओं को करवाया ,योग कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक व संध्या 6 बजे से 9 बजे तक हरि कथा अगले 20 फरवरी तक संचालित रहेगा जिसमें आप सभी भक्त भाग लेकर कथा व योग का आनन्द उठाये *
    कथा समापन पर आरती में त्रिभुवन लाल तिवारी , पवन कुमार , प्रेम कुमार पांडे , अंकुर श्रीवास्तव , प्रेम नारायण शुक्ला व कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती अनुपमा सिंह आदि सैकड़ों से अधिक भक्त श्रद्धालुओं उपस्थित रहे | मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ 8081466787,
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply