*मासूमों की जिंदगी को खतरे में मत डालो सरकार!!*

(नाहिद अली आगरा)

*मासूमों की जिंदगी को खतरे में मत डालो सरकार!!*

 

*अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री से स्कूल खोलने की अनुमति वापस लेने के लिए की पुरजोर अपील*

 

*हाथों में तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को दिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन*

 

*जब तक तीसरी लहर का खतरा है, तब तक छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलना अनुचित: मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’*

 

आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से छोटे-छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति को वापस लेने की जोरदार अपील की। शुक्रवार को संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। तख्ती पर लिखा था- “बच्चों को कोरोना और डेंगू से बचाना है। जब तक खतरा टल ना जाए, स्कूल नहीं बुलाना है।”

इस बाबत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि एसीएम चतुर्थ विनोद कुमार को दिया गया।

ज्ञापन देने और तख्ती लेकर प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’, प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार लूथरा, डॉ. एसपी सिंह, हरिओम गोयल, चेतन वर्मा, ऋषभ बंसल और राकेश वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’ और प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इन मासूमों की जिंदगी को सरकार खतरे में डाल रही है। स्कूल खोलने की अनुमति को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक ओर तीसरी लहर की दस्तक है, दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है, ऐसे में स्कूल खोलना एक बड़ा खतरा हो सकता है और अभिभावक भी इससे भयभीत हैं। अतः जब तक तीसरी लहर का खतरा टल ना जाए या स्कूली बच्चों के वैक्सीनेशन पूरी तरह ना हो जाएं, तब तक स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    Leave a Reply