*मासूमों की जिंदगी को खतरे में मत डालो सरकार!!*

(नाहिद अली आगरा)

*मासूमों की जिंदगी को खतरे में मत डालो सरकार!!*

 

*अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री से स्कूल खोलने की अनुमति वापस लेने के लिए की पुरजोर अपील*

 

*हाथों में तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को दिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन*

 

*जब तक तीसरी लहर का खतरा है, तब तक छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलना अनुचित: मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’*

 

आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से छोटे-छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति को वापस लेने की जोरदार अपील की। शुक्रवार को संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। तख्ती पर लिखा था- “बच्चों को कोरोना और डेंगू से बचाना है। जब तक खतरा टल ना जाए, स्कूल नहीं बुलाना है।”

इस बाबत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि एसीएम चतुर्थ विनोद कुमार को दिया गया।

ज्ञापन देने और तख्ती लेकर प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’, प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार लूथरा, डॉ. एसपी सिंह, हरिओम गोयल, चेतन वर्मा, ऋषभ बंसल और राकेश वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’ और प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इन मासूमों की जिंदगी को सरकार खतरे में डाल रही है। स्कूल खोलने की अनुमति को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक ओर तीसरी लहर की दस्तक है, दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है, ऐसे में स्कूल खोलना एक बड़ा खतरा हो सकता है और अभिभावक भी इससे भयभीत हैं। अतः जब तक तीसरी लहर का खतरा टल ना जाए या स्कूली बच्चों के वैक्सीनेशन पूरी तरह ना हो जाएं, तब तक स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

    सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद) श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में…

    Leave a Reply