ताजगंज के युवक की गोली मारकर हत्या , थार गाड़ी में मिला युवक का खून से लथपथ शव, फिरोजाबाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी ।

आगरा/फिरोजाबाद। आगरा के छात्र की फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या हत्या कर दी। युवक का शव गाड़ी में मिला है। छात्र पुलिस भर्ती की तैयारी भगवान टाकीज के पास रहकर कर रहा था। फिरोजाबाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र निवासी छात्र धर्मबीर यादव की फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। छात्र का शव सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी में मिला। सूचना मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर शाम उसका शव गाँव आते ही चीत्कार मच गया।

फिरोजाबाद पुलिस के अनुसार थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया के पास थार गाड़ी के अंदर युवक का शव मिला है। युवक के बीच माथे में गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस थार गाड़ी में शव मिला है, उसके अभी नंबर भी नहीं आए हैं। युवक की पहचान आगरा के ताजगंज के महुआखेड़ा निवासी धर्मवीर यादव (20) पुत्र शिवराम यादव के रूप में हुई है। उसके पिता की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई जितेन्द्र यादव ने बताया कि धर्मवीर बीती शाम को घर से निकला था। रात 10 बजे उससे घरवालों की बात भी हुई थी। उसने बताया था कि कमरे पर ही है। पिता की मौत के बाद धर्मवीर ने अपना पूरा परिवार संभाल लिया था। दो बहनों में वह इकलौता भाई था। बड़ी बहन उमा यादव की शादी हो चुकी है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। वह पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसने दस दिन पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी। फिरोजाबाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये हैं। हत्या हत्यारोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गयी हैं। हत्यारोपियों को जल्द की गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply