भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल

 

Varanasi Road Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है. यह हादसा करीब 7 बजे हुआ. भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां पर डॉक्टर उसकी जान बचाने में जुटे हुए हैं. यह सड़क हादसा फूलपुर थाना के करखियाव में उस समय हुआ, जब तेज रफ़्तार एर्टिगा कार की टक्कर ट्रक से हुई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया है. इसके साथ परिजनों की सूचना दी है.

कार में मात्र एक तीन साल के बच्चे को छोड़ सभी आठ लोगों ने दम तोड़ दिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि सभी निवासी पीलीभीत के थे. बुधवार सुबह काशी दर्शन के बाद सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे. तभी फूलपुर थाना के करखियाव के नजदीक ये हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस हादसे छानबीन में जुटी हुई है.

सड़क हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है. सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायल को समुचित उपचार दिया जाए. उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है.

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

    सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

    Leave a Reply