शराब बेचने का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

बिहार के गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने पर एक युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक की पहचान बच्चन चौहान के 25 वर्षीय पुत्र सुड्डू चौहान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

 

पीड़ित परिवार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में शराब के कारोबार की बात सामने आ रही है. इस मामले में भी छानबीन की जा रही है.

 

शराब बेचने के विरोध में युवक की हत्या

 

परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा था. इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई. इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस मामले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

इस मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में दो युवक आपसी विवाद में एक दूसरे पर धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हनुमान ध्वज के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    ।। कोसी कलां ।। झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला महोत्सव। भव्य झांकियों के साथ निकली झंडा पूजन की सवारी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत कोसीकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला एवं…

    झूठी खबर छपने पर फटकार,फर्जी शिकायत छापने का आरोप, कार्रवाई की मांग

      फतेहपुर सीकरी दैनिक चंबल टाइम्स में 11 सितंबर को एक झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप को लेकर कस्बा निवासी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपादक को भेजे शिकायती…

    Leave a Reply