बहराइच * जनपद न्यायालय के नवीन भवन का होगा राजस्व ग्राम सिसई हैदर परगना फखरपुर बहराइच – लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर निर्माण *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजस्व ग्राम सिसई हैदर परगना फखरपुर अन्तर्गत 12.613 हेक्टेयर भू-भाग पर जनपद न्यायालय के नवीन भवन का निर्माण होगा। बुधवार को उप निबन्धक कार्यालय महसी में मा. राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से द्वितीय पक्ष क्रेता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उत्कर्ष चतुर्वेदी के पक्ष में प्रथम पक्ष (विक्रेतागण) अनुभव इंफ्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल व अतुल प्रताप सिंह, अनुभव इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, बुद्धा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत गोपाल कृष्ण लाठ व शांतनु लाठ पुत्र श्री गोपाल कृष्ण लाठ, अनुभव इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, ध्रुव रियल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, अवध ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक सत्य प्रकाश द्वारा रजिस्ट्री की गई।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शेष मणि शुक्ल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश पाण्डेय, सी.जे.एम., शिवेन्द्र कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन शीलभद्र चन्द्र, उप निबंधक सदर राजेन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य, सीओ जे.पी. त्रिपाठी व तहसीलदार महसी पीयूष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में रजिस्ट्री कर्ता अधिकारी उप निबंधक महसी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई। न्यायालय भवन के लिए क्रय की गई 12.613 हेक्टेयर भूमि में गाटा संख्या 667, 680, 686 क, 686/2 ख, 713, 715, 689अ, 689मि., 723, 714, 716, 717, 718/1, 718/5, 720 मि., 721, 722, 725/2, 725/3 मि०, 728, 730 मि., 731मि., 729ब, 729म सहित कुल 19 गाटा सम्मिलित हैं।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में राशन वितरण व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-रुपया स्मार्ट कूपन से मिलेगा राशन गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने सार्वजनिक वितरण…

    न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह ने दिया इस्तीफा++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह के इस्तीफे और बयान से पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह द्वारा समाचार…

    Leave a Reply