नेमिनाथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथ संस्थान में हुआ सरस्वती पूजन

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। ज्ञान की देवी मां सरस्वती को नमन करते हुए नेमिनाथ आयुर्वेद, होम्योपैथ कॉलेज एवं चिकित्सालय में वसंत उत्सव मनाया गया।


कुबेरपुर स्थित संस्थान में अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता, निदेशक डॉ दीपेश गुप्ता एवं दीपाली गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना और पूजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता ने छात्र− छात्राओं एवं चिकित्सकों को पर्व विशेष की शुभकामनाएं देते हुए महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान एवं संगीत के साथ प्रकृति का पर्व है। इस पर्व का मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिन आरंभ किये गए कार्य सफल होते हैं। उन्होंने इस दिन उपयोग में लाने वाले पीले वर्ण की वस्तुओं के प्रयोग का महत्व भी बताया। कहा कि पीले रंग का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। जोकि जीवन में सुख और समृद्धि के दाता हैं। उन्होंने होम्योपैथ एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति के प्रचार प्रसार के लिए भी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ दीपेश गुप्ता ने दिया। मंच संचालन सेजल झा, आश्विनी शर्मा एवं पल्लव सोनी ने किया। कर्यक्रम का आयोजन आयुर्वेदिक कॉलेज की सांस्कृतिक इकाइ द्वारा किया गया।

फोटोः कैप्शन− कुबेरपुर स्थित नेमिनाथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथ संस्थान में आयोजित वसंत उत्सव में सरस्वती पूजन करते संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता। दूसरे चित्र में सरस्वती वंदना का गान करते छात्र− छात्राएं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश किसानों को मिला+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट श्री पाल भाई आंबलिया के संघर्ष से किसानों को मिला न्याय, बिजली कंपनी ने शुरू किया टावर मुआवजा भुगतान हड़वद तालुका के सापकड़ा…

    सड़क दुर्घटना मामलो में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सड़क दुर्घटना मामलों में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत, पुलिस को FIR, FSL एवं PM रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश गांधीनगर, सड़क दुर्घटना…

    Leave a Reply