प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने लगातार तीसरी बार जीता फल, शाकभाजी पुरस्कार

आगरा संवादाता – अर्जुन रौतेला। वर्ष 2024 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तरप्रदेश में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक शलभ गुप्ता को आगरा की एडिशनल कमिश्ननर श्रीमती मंजू लता,
डॉ.धरमपाल यादव, उप निदेशक उद्यान एवं रजनीश पाण्डेय, राजकीय उद्यान अधीक्षक द्वारा 25 फरवरी, 2024 को सर्वोत्तम अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान 500 से 1000 वर्ग मीटर तक के पब्लिक पार्क की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह अत्यंत गर्व की बात है कि निरंतर पांँच वर्षों से विद्यालय यह पुरस्कार प्राप्त कर रहा है।

इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में आयोजित पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की अक्षिता सिंह ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें पहले वर्ग में ख्याति एवं काव्या ने प्रथम, अनन्या, देवांशी, भूमिका एवं मीनल ने द्वितीय तथा दूसरे वर्ग में अर्पिता एवं खुशबू ने प्रथम तथा वाणी एवं सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति सजगता एवं उससे जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने हॉर्टिकल्चर विभाग की सराहना करते हुए इस प्रकार की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया जिसके कारण शहर में प्रतियोगिता की भावना से आसानी से वर्ष भर उद्यानों की देखरेख होने के साथ-साथ उनकी सुंदरता भी बढ़ जाती है।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है।  उमा शंकर भारद्वाज

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है। आगरा:–देश में 73 सांसद ब्राह्मण हैं। देश में…

    कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

    आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर…

    Leave a Reply