बहराइच * मतदान केंद्रो का डीएम मोनिका रानी द्वारा किया गया भ्रमण *मनोज त्रिपाठी.

27 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत प्रा.वि. सोहरवा, धरमनपुर एवं बौडी फतेउल्लापुर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया
मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान डीएम ने पेंशन योजनाओं के सहित अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का सत्यापन भी किया। साथ ही मतदान केन्द्रों के संवेदनशीलता इत्यादि की भी जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद ग्रामवासियों को मतदाता शपथ दिलाते हुए आहवान किया कि मतदान के दिन निर्भय होकर वोट देने ज़रूर जाएं। डीएम ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति शराब, रिश्वत या ज़ोर ज़बरदस्ती करके किसी के पक्ष में अथवा विरोध में वोट डालने का प्रयास करता है तो इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से अवश्य करें। डीएम ने लोगों से कहा कि मतदान दिवस के दिन परिवार के बुज़ुर्ग इस बात का प्रयास करे कि परिवार के सभी सदस्य वोट देने जायें, यदि परिवार में कोई ऐसा सदस्य है जो कि शारीरिक रूप से कमज़ोर है तो परिवार के लोगों को चाहिए कि मतदान के लिए जाते समय उनकों भी अपने साथ ले जायें। उन्होनें ग्रामवासियों से यह भी अपील की कि प्रदेश रहने वाले मतदाताओं को भी अपने मताधिकार के लिए प्रेरित करें।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर सामान्य सूचनाओं एवं टोल फ्री नम्बर 1950 का अंकन, विद्युत कनेक्शन, लाईट व पंखों की उपलब्धता, मतदेय स्थल पर शौचालय, जलापूर्ति की स्थिति, मतदेय स्थल पर शुद्ध पेयजल, स्थापित हैण्डपम्प की क्रियाशीलता, मतदेय स्थल/विद्यालय की साफ-सफाई, रैम्प, मतदान केन्द्र पर नेटवर्क की उपलब्धता, कन्ट्रोल रूम का नम्बर, फोटोयुक्त मतदाता पहचान-पत्र वितरण, रूट चार्ट तथा कम्यूनिकेशन प्लान में दर्ज मोबाइल नम्बरों का सत्यापन भी किया। डीएम ने एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया कि कम मतदान के कारकों का तत्काल समाधान कराते हुए मतदान केन्द्रों पर आयोग की मंशानुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। डीएम ने ग्राम प्रधान, कोटेदार, रसोईयां, रोजगार सेवक, अध्यापक, सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा से वार्ता करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल, तहसीलदार सदर बहराइच सभाराज पाण्डेय, बीडीओ चित्तौरा सौरभ पाण्डेय, तेजवापुर अनुष्का श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष रामगांव शशि कुमार राणा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के ओलपाड तहसील में बड़ी संख्यामें देशी और विदेशी शराब के अड्डे गैर कानूनी ढंग से खुले आम चलाए जा रहे हैं प्रशासन द्वारा जांच करके कायदे सर कार्यवाही करने की गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी से अनुरोध करते गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    13/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तालुका में व्यापक स्तर पर चल रहे देशी-विदेशी शराब के गैरकानूनी व्यापार…

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    Leave a Reply