गुजरात के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात की सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 9,700 ज्ञान सहायकों की होगी भर्ती, 4 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने राज्य की सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 9,700 ज्ञान सहायकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। यह भर्ती 11 माह के अनुबंध के आधार पर की जाएगी और इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक अंग्रेज़ी विषय के शिक्षकों की कमी को दूर करना है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय द्वारा संचालित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹21,000 का मानदेय दिया जाएगा। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अगस्त से 10 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 12 अगस्त को मेरिट सूची जारी की जाएगी। सरकार ने पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेज़ी शिक्षा को मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी एवं मेरिट आधारित होगी, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार एंटी करप्शन ब्यूरो का सफल ऑपरेशन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: फायर NOC के लिए ₹20 हजार की रिश्वत लेते इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर गिरफ्तार गांधीनगर:…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    Leave a Reply