रमजान उस्मानी बने मंडल अध्यक्ष

रमजान उस्मानी बने अखिल भारतीय तेली महापंचायत के आगरा मंडल अध्यक्ष

सकारात्मक सोच से ही समाज मे परिवर्तन लाया जा सकता है रमजान उस्मानी

अखिल भारतीय तेली महापंचायत के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी मुहम्मद अहमद ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको एवं संरक्षक पूर्व मंत्री राजस्थान अशरफ अली खिलजी की संतुति पर नियुक्ति पत्र जारी करते हुए फतेहपुर सीकरी निवासी रमजान उस्मान को आगरा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रभारी मुहम्मद अहमद ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रमजान उस्मानी को जिला अध्यक्ष गण के साथ मिलकर जिला कमेटी के गठन के साथ मिलकर सभी तहसील नगर पालिका नगर पंचायत ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संगठन बनाने के निर्देश दिए हैँ
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रमजान उस्मानी ने प्रेस को जारी बयान मे कहा कि भारतीय तेली महापंचायत समाज के लोगों की सोच को सकारात्मक बनाने के लिए संघर्ष करेगी क्योंकि सकारात्मक सोच के बिना कोई समाज संगठित नहीं हो सकता और ना ही नकारात्मक सोच से कोई तहरीक या संगठन चलाया जा सकता है

तेली मलिक समाज में पिछले दो दशक से शिक्षा का स्त्रर काफ़ी तेज़ी से बढ़ा है परन्तु समाज का शिक्षा पर और अधिक ध्यान केंद्रित करने के संघर्ष किया जायेगा क्यों कि शिक्षित समाज ना सिर्फ जागरूक होता बल्कि अंधविश्वास और रूढ़िवादी परम्पराओ से भी दूर हो जाता है तथा शिक्षा से ही सरकारी सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित होती है

अखिल भारतीय तेली महापंचायत समाज मे फैली कुरीतियों और गलत परम्पराओ भी खत्म करने को प्रयासरत रहेगा रमजान उस्मानी ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे आगरा मंडल अध्यक्ष जैसी महत्पूर्ण ज़िम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरेगें

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के विद्यालय में छात्रों के जीवन से खिलवाड़, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी महाराम

    विद्यालय में छात्रों के जीवन से खिलवाड़, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के विकासखंड एत्मादपुर अंतर्गत गांव गढ़ी महाराम स्थित प्राथमिक विद्यालय…

    एत्मादपुर में विधायक खेल स्पर्धा का हुआ समापन  समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष और मंडल आयुक्त हुए शामिल

    एत्मादपुर में विधायक खेल स्पर्धा का हुआ समापन  समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष और मंडल आयुक्त हुए शामिल सभी विजेता खिलाड़ियों को किया गया मंच पर सम्मानित आगरा के…

    Leave a Reply