नहीं रहे देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बदी आज़मी

_निज़ामाबाद से कई बार रहे विधायक, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस_

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता आलम बदी आज़मी का इंतकाल हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

आलम बदी आज़मी प्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। 90 वर्ष से अधिक उम्र में भी वह सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे। उन्हें देश के सबसे बुजुर्ग विधायकों में गिना जाता था।

उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाया और सादगीपूर्ण जीवन जिया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी समेत तमाम दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply