यज्ञ कर गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नये सत्र का आगाज

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। संसार के श्रेष्ठ कर्म यज्ञ के साथ आज दिनांक पाँच अप्रैल 2024  को गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पंच कुंडीय यज्ञ के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें कक्षा षष्ठम से लेकर कक्षा द्वादश तक की छात्राओं ,आचार्या बहनों सेविका बहनों सभी ने बड़े ही जोश और उमंग के साथ इस यज्ञ कर्म में भाग लिया एवं आत्म शुद्धता के साथ पावन यज्ञ में आहुति दी ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारु पटेल जी ने अपनी अतः प्रेरणा के द्वारा छात्राओं को यह संदेश दिया की शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य बच्चों को ज्ञान अर्जन के साथ संस्कृति से जोड़ना भी है जो हमारे जीवन में सर्वप्रथम और विशिष्ट स्थान रखती है ।


सभी ने प्रधानाचार्या जी की इस बात का बड़े जोश के साथ स्वागत किया एवं प्रधानाचार्या जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।हमारा यह गणेश राम नागर विद्यालय त्रिवेणी का संगम है जिसमें सामने साक्षात बलकेश्वर महादेव पीछे यमुना मैया एवं मध्य में माता सरस्वती के वरदान स्वरूप यह विद्यालय संस्कारवान शिक्षा के लिए जाना जाता है।

अंत में प्रधानाचार्य जी ने गायत्री परिवार से आए हुए यज्ञ आचार्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सभी को प्रसाद वितरण करवाया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    Leave a Reply