लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती को लेकर हुई बैठक

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह, समिति आगरा, उत्तर प्रदेश के तत्वधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 299वीं जयंती के संदर्भ में दूसरी बैठक “होटल खुशीराज पैलेस” नंदलालपुर, हाथरस रोड आगरा पर वरिष्ठ समाजसेवी रतन सिंह परिहार एव्ं डॉ. जे.एस. बघेल की अध्यक्षता में आहूत की गयी।

जिसमें एडवोकेट राकेश बघेल (ताजगंज) ने सभी आगन्तुकों से कहा कि हमको अपने विचार समाज के लोगों के मध्य जरूर रखें, जिससे कार्यक्रम बहुत अच्छा रहेगा।
जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन सिंह धनगर ने कहा की जयन्ती को भव्य कैसे बनाई जाए उस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना पार में आगामी 31 मई को होने वाले जयंती समारोह में कम से कम ग्यारह सौ मोटरसाइकिल की रैली निकालने के लिए हमारी युवा वाहिनी साथ देगी।


मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह समिति के महामंत्री संजय सिंह बघेल ने कहा कि 2025 में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती बहुत ही भव्य एव्ं धूम धाम से मनाई जायेगी, जिससे आगामी जयंती को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए सोशल मीडिया, अखबार आदि के माध्यम से जयंती का प्रचार- प्रसार करें।

महेंद्र सिंह बाहुबली ने अपने क्रांतिकारी विचारों में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक जाति की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिंदुस्तान की पूजनीय हैं।
विजय सिंह परिहार ने सुझाव दिया कि जयंती समारोह में झूलों आदि मनोरंजक साधनों का होना आवश्यक है।
बैठक का संचालन तेजवीर सिंह बघेल एव्ं युवा संचालक भूरी सिंह “तानगढ़ी” ने किया।


बैठक में प्रमुख रूप से अशोक बघेल, भगवान सिंह बघेल, ब्रजेश बघेल, राजेश बघेल “मुढ़ी चौराहा”, पत्रकार मनीष कुमार (छलेसर), विनोद विहारी लाल, ओमप्रकाश, सोनू बघेल, सत्य प्रकाश ( के. एस. पब्लिक इंटर कॉलेज), दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।क्षे

त्रीय लोगों ने अपने- अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    मण्डलायुक्त के आश्वासन के बाद निगम कर्मियों का आन्दोलन स्थगित – विनोद इलाहाबादी

    अर्जुन रौतेला आगरा। विगत चार दिन से महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ कि गयी अभद्रता…

    Leave a Reply