पिलखुवा स्थित “अपना घर” आश्रम में हुई टीबी स्क्रीनिंग

पिलखुवा स्थि त “अपना घर” आश्रम में हुई टीबी स्क्रीनिंग

 

 

आश्रम में रह रहे हैं 159 मानसिक विक्षिप्त लोग पहले चरण में 70 की स्क्रीनिंग कर 20 सेंपल लिए गए

 

हापुड़: जिला क्षय रोग विभाग की ओर से आवासीय परिसरों में जाकर टीबी स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में जिला क्षय रोग विभाग की टीम बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह के नेतृत्व में पिलखुवा स्थित “अपना घर” आश्रम पहुंची। टीम ने आश्रम में रह रहे लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की। आश्रम के प्रबंधक दीपू ने बताया कि यहां फिलहाल 159 मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग वास कर रहे हैं। पहले चरण में बुधवार को कुल 70 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 

डीटीओ डा. राजेश सिंह ने बताया- कुल 20 लोगों में टीबी से मिलते -जुलते लक्षण मिलने पर उनके स्पुटम (बलगम का नमूना) लिए गए हैं, इन नमूनों से टीबी जांच की जाएगी। यदि किसी में टीबी की पुष्टि होती है तो तत्काल उपचार शुरू कराया जाएगा। टीम में काउंसलर रजनी कौशिक, एलटी-आईसीटीसी बलराम और टीबीएचवी नंदकिशोर शामिल रहे। बता दें कि मंगलवार को जिला क्षय रोग विभाग की टीम ने हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया था। वृद्धाश्रम से लिए गए नमूनों की जांच में किसी को भी टीबी की पुष्टि नहीं हुई है।एडीओ पंचायत कार्यालय में होगा टीबी संवेदीकरण 

दूसरी ओर जिला क्षय रोग विभाग की टीम ने जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी के नेतृत्व में एडीओ पंचायत – गढ़ अमित कुमार से मिलकर टीबी संवेदीकरण के लिए एक बैठक का आयोजन करने का निवेदन किया ताकि टीबी मुक्त पंचायत अभियान को गति प्रदान की जा सके। उनके साथ एसटीएस गजेंद्र पाल सिंह और एसटीएलएस रामसेवक भी मौजूद रहे। एडीओ पंचायत ने 28 जून को इस संबंध में गढ़ ब्लॉक के सभी प्राइमरी स्कूलों के प्रधान अध्यापक, ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिव की बैठक बुलाई है। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी देने के साथ ही टीबी संवेदीकरण भी किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply