बहराइच * भारत – बांग्लादेश बार्डर पर शहीद माँ भारती के बीर सपूत जवान के अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब *मनोज त्रिपाठी.

आज 29-08-2024 को मां भारती के लाल कोतवाली नानपारा के गुरगुट्टा निवासी शहीद दिलीप निषाद जी को भाजपा जिला अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि : भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुए माँ भारती के लाल नानपारा गुरगुट्टा के निवासी श्री दिलीप निषाद जी की अंत्येष्टि में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के साथ सभी जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ संजय निषाद , विधायक सरोज सोनकर , रामनिवास वर्मा सदस्य विधान परिषद डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी उपस्थित होकर शहीद दिलीप निषाद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय जी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बहराइच के लाल दिलीप निषाद की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता वह सदा सदा के लिए अमर हो गए हमें गर्व है कि दिलीप निषाद जैसे वीर सपूत ने हमारे बहराइच जनपद में जन्म लिया। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यही मनोकामना करते हैं कि ईश्वर उनके परिवार को इतनी शक्ति प्रदान करें कि वह अपने शहीद पुत्र के शहादत पर गर्व महसूस करें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह जी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला मंत्री हेमा निगम , नगर अध्यक्ष अमित शर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।मनोज त्रिपाठी बहराइच 8081466787 ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में राशन वितरण व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-रुपया स्मार्ट कूपन से मिलेगा राशन गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने सार्वजनिक वितरण…

    न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह ने दिया इस्तीफा++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह के इस्तीफे और बयान से पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह द्वारा समाचार…

    Leave a Reply