बहराइच *भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक हुई संपन्न लक्ष्य निर्धारित*मनोज त्रिपाठी.

10/9/2024आज दिनांक 2 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के संबंध में जिले की बैठक जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का मंच का संचालन जिला मंत्री / डी0 सी0 डी0 एफ0चेयरमैन रामनिवास जायसवाल ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि चन्द्र कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष जूट संघ के द्वारा दीप प्रचलित व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष के द्वारा स्वागत भाषण के बाद शुरुआत किया गया।I कार्यक्रम में संत शरण जायसवाल जिला संयोजक सहकारिता नन्हेंलाल लोधी अध्यक्ष केंद्रीय उपभोक्ता भंडार डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष सहकारी बैंक ने अपने -अपने विचार रखें इस अवसर पर जिला महामंत्री ने कहा सभी समिति के अध्यक्ष के डायरेक्ट साधन सहकारी समिति के सदस्य डी0 सी0 डी 0 एफ 0केंद्रीय उपभोक्ता साधन सहकारी समिति के डायरेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के लिए माननीय सहकारिता मंत्री के द्वारा व संगठन के द्वारा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें जनपद बहराइच को 20000 सदस्य बनाने होंगे व जनपद श्रावस्ती को 5000 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के बनाने होंगे ।इस अवसर पर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी सरकारी बैंक के अध्यक्ष ने कहा संगठन के द्वारा अपने प्रकोष्ठ के द्वारा दिए गए लक्ष्य को हम सभी को पूरा करना होगा भारतीय जनता पार्टी के किसी भी पद पर रहने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। इसके लिए हम सभी को सफलता पूर्वक सक्रिय सदस्य अवश्य बनाना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ के तरफ से 25000 भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है अतः आप सभी लोग पूरी तन्मयता के साथ लगकर इस कार्य को सफल बनाएंगे वह भी 25 सितंबर तक, उन्होंने बताया यह सदस्यता अभियान संपूर्ण देश में चल रहा है सक्रिय सदस्य बनने के लिए सौ सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। तभी भाजपा के किसी पद को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में जाकर सदस्य बनाए और उनको केंद्र सरकार द्वारा व राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाए उन्होंने कहा कि सहकारिता में महिलाओं को उनके चौखट से बाहर लावे व उनको सहकारिता का सदस्य जरूर बनाएं उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल सदस्य बनना नहीं है बल्कि भारत देश को परम वैभव तक ले जाना है भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक पार्टी है उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा चलाए जा रहा सदस्यता अभियान में हम सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि दिए गए लक्ष्य को समय के अनुसार अवश्य पूर्ण करेंगे सहकारिता का प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश स्तर पर कराया जा चुका है अतः आप सभी लोग देश के विकास के लिए अपनी इस लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपनी पूर्ण भागीदारी निश्चित करेंगे ।अंत में कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि व सहकारिता पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी देवेंन्द्र कुमार मिश्र जय प्रकाश अग्रहरि प्रधुम्न मिश्र जी प्रकाश विक्रम सिंह डॉक्टर ललित तिवारी सहित डी0 सी0 डी0 एफ0 केंद्रीय उपभोक्ता भंडार वि पैक्स समितियों के अध्यक्ष एवं डारेक्टर एवम विकास खण्डों के संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित रहे। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    अहारन में शराब ठेका बना भ्रष्टाचार का अड्डा? समय से पहले और बाद में खुलेआम बिक्री, पुलिस पर उठे सवाल

    **अहारन में शराब ठेका बना भ्रष्टाचार का अड्डा? समय से पहले और बाद में खुलेआम बिक्री, पुलिस पर उठे सवाल**   **आगरा (बरहन), 25 अप्रैल |** उत्तर प्रदेश के जनपद…

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए श्री चंपालाल बोधरा

    Textile & Garment Committee – CAIT —————— जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की घोर निंदा करते हैं। पहलगाम में हुआ आंतकी हमला हम सभी देशवासियों को…

    Leave a Reply