बहराइच *वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान में मरी माता मंदिर परिसर सरयू घाट की हुई सफाई *मनोज त्रिपाठी.

23 सितम्बर। शासन के निर्देश पर 02 अक्टूबर 2024 तक संचालित हो रहे विशेष सफाई अभियान के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी के कुशल नेतृत्व में वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में चलाये गये ’’स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान अन्तर्गत मरी माता मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर की स्वच्छता, सरयू घाट की साफ-सफाई, सरयू स्वच्छता शपथ एवं सरयू आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर परिसर एवं सरयू घाट की सफाई की गयी। इसके उपरान्त सरयू आरती का भी आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के साथ-साथ आम-जनमानस ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में सरयू स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी। सफाई अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी, बहराइच अजीत प्रताप सिंह, फाउण्डर-प्रकृति परिवार पंथ फाउण्डेशन, बहराइच के अर्चित मिश्रा, वन विभाग के कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    शबाना खंडेलवाल लंदन में भारत गौरव सम्मान से होंगी सम्मानित सीसी

    अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। ब्रिटेन में  5 देशों में 15 अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था कॉन्फ्लुएंस आर्टिफाइड  शबाना खंडेलवाल को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान से…

    संत रविदास जयंती : प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल के नेतृत्व में कई नेताओं ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की

    अर्जुन रौतेला संवादाता। जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लगभग…

    Leave a Reply