बहराइच *विश्व हिंदू परिषद ( विधि प्रकोष्ठ ) ने सीएम को संदर्भित नगर मजिस्ट्रेट को जिले में सक्रिय राष्ट्र विरोधी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिया ज्ञापन *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 23 सितंबर , विश्व हिन्दू परिषद (विधि प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में आज मुख्यमंत्री को संदर्भित नगर मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन देकर जनपद में सक्रिय राष्ट्र विरोधी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई l
विहिप पदाधिकारियों ने राष्ट्रद्रोही चिन्हित लोगों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी भी दी है।
विश्व हिन्दू परिषद (विधि प्रकोष्ठ) जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संदर्भित नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि
बीते बारावफात जुलूस के दौरान जेहादी मानसिकता वाले राष्ट्रद्रोही युवकों ने सरेआम फिलिस्तीन व पाकिस्तान के झंडे लहरा कर राष्ट्र विरोधी नारे भी लगाए थे इसके साथ ही फखरपुर थाने में उसी दिन कुंडास पारा स्थित मंदिर के सामने सैंकड़ो के भीड़ ने सनातन धर्म विरोधी नारे लगाए थे थाना खैरीघाट के रायपुर गाव में भी पाकिस्तान का झंडा लहराया गया था लेकिन संगठन की ओर से संबंधित थाने को लिखित सूचना दिए जाने के बावजूद चिन्हित अपराधियों के खिलाफ अबतक कोई कार्यवाही नही किया गया है।
विहिप नेताओं ने इसके साथ ही ज्ञापन में उल्लेख किया है कि , रानीपुर थाने के कटघरा सरकारी स्कूल के पीछे स्थानीय एक मौलवी द्वारा अवैध तरीके से धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर में भी अवैध मदरसे का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पूरे जिले में लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही नही की जा रही है जिसके चलते राष्ट्र विरोधी व सनातन धर्म विरोधी अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विहिप विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में विहिप जिलाध्यक्ष तरुण सिंह , वरिष्ठ विहिप नेता राज कुमार सोनी , ब्रिज किशोर , अजय सिंह , राहुल कनोजिया , उमाकांत , रामेंद्र मिश्र , लव निगम , प्रमोद मिश्र , हरिशचंद्र , अरुण चौहान , प्रीति श्रीवास्तव के संयुक्त तत्वावधान में नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि समस्याओं का समाधान निश्चित अवधि में न कराया गया तो संगठन बहराइच जिले में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

    अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में…

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply