श्री श्याम आस्था परिवार का वार्षिकोत्सव 4 नवंबर को, सजेगा श्याम संकीर्तन का दरबार

अर्जुन रौतेला (संवादाता) आगरा। भव्य और दिव्य सजेगा श्री श्याम दरबार, बहेगी आस्था की स्वर लहरियां, इत्र वर्षा के मध्य झूमेगी भक्ति, अलौकिक होगा बाबा का श्रृंगार। भक्ति की उमंग के साथ आयोजित होगा श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम का वार्षिकोत्सव। बुधवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन आयोजन का उद्घोषणा समारोह एवं साधारण सभा आयोजित की गई।

संस्थापक अमित अग्रवाल और संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल ने बताया कि संस्था एक दशक से अधिक समय से गौ सेवा और मानव सेवा संग श्री खाटूश्याम की भक्ति के लिए समर्पित है।
अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि 04 नवंबर को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री श्याम तीज महोत्सव के रूप में वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।
कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि आयोजन में श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग दर्शन होंगे। बाबा का खजाना लुटेगा।


उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल मई वाले ने बताया कि आयोजन में भक्तिमय स्वरलहरी का प्रवाह शीतल पाण्डेय और अंकित गोयल दिल्ली, मनोज शर्मा ग्वालियर, अंजली द्विवेदी बरेली, मारूति नन्दन शर्मा बरेली और इशिता शर्मा पलवल करेंगी।
महामंत्री दिव्या मेड़तवाल के अनुसार पुष्प एवं इत्र की वर्षा होगी और श्याम रसोई की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम दोपहर 12 से आरंभ हो जायेगा।
राजीव त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन की उद्घोषणा के बाद सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। सदस्यों द्वारा श्याम प्रेमियों को आयोजन का आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर महासचिव आयुष जैन, डॉ. टीएन अग्रवाल, यश, विपिन, सुमित, सहित मिढ़ाकुर, फतेहपुर सीकरी, किरावली, फिरोजाबाद के श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

फ़ोटो कैप्शन: वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित साधारण सभा में वार्षिकोत्सव की उद्घोषणा करते श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम के संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल, संस्थापक अमित अग्रवाल, अध्यक्ष राहुल बंसल आदि।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

अर्जुन रौतेला आगरा

रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

Related Posts

एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

Leave a Reply