सीकरी में टूरिज्म डे पर पर्यटकों का सम्मान

फतेहपुर सीकरी दीवान ए आम व गुलिस्तां पार्किंग आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया गाइड ऑफिस पर गाइड एसोसिएशन द्वारा 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे को आने वाले पर्यटकों का फूलमाला पहना कर व मिष्ठान और पानी की बोतल बांटकर, स्वागत सम्मान कर मनाया गया।

विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसके जरिए पर्यटन के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसमे योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है। इतना ही नहीं इससे किसी देश या राज्य की आर्थिक स्थिति में भी बढ़ावा मिलता है। इस दिन को मनाए जाने का अहम उद्देश्य पर्यटन के महत्व को समझाना है। देखा जाए तो पर्यटन कई संस्कृतियों और जगहों को भी जोड़ता है।

फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का अन्य स्मारकों का दीदार करने के लिए आने वाले टूरिस्ट इस कस्बे की आय का एक बड़ा स्रोत है। अब इस बात से समझा जा सकता है कि टूरिज्म की अहमियत क्या है। इसी कारण टूरिज्म को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने के लिए वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है।

कैसे हुई वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत

साल 1970 में वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना हुई थी जिसे 10 साल बाद 1980 में विश्व पर्यटन दिवस मनाए जाने का फैसला लिया। संगठन ने अपनी स्थापना वाले दिन 27 सितंबर को ही विश्व पर्यटन दिवस के लिए चुना। तभी से हर साल 27 सितंबर के दिन वर्ल्ड टूरिज्म डे सेलिब्रेट किया जाता है।


फतेहपुर सीकरी के साथ ही आसपास घूमने के स्थान, आगरा, भरतपुर है। इन सभी स्थानों पर आपके अवलोकन करने के लिए बहुत ही सुंदर इमारते बनी हुई है।
इस मौके पर सहायक संरक्षण  दिलीप कुमार,  नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम, कस्बा चौकी प्रभारी गौरव राठी, अजय त्रिपाठी, इस्माइल खान , रंजीत सिंह सोलंकी, मेहराज कुरैशी,हाजी भूरा व अन्य गाइड आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश में जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कितना सुरक्षित अपने आप को महसूस करेगा सुरत शहर पुलिस कमिश्नर के पी ए पर हुआ हमला

    ०७/०२ /२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में जहां अब पुलिस कर्मी भी सुरक्षित नहीं रहे वहां आम आदमी क्या सुरक्षित रहेगे सुरत शहर में ट्रैफिक…

    गांधी जी के गुजरात में शराब बंदी होने के बावजूद भी जहां देखो वहीं पर शराब पीकर मौज मस्ती करते हुए लोग नजर आएगे शराब पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा

    ०७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट पूज्य महात्मा गांधी जी के गुजरात में पूर्ण रूप से शराब बंदी है फिर भी ,38 महिलाएं,43 पुरुष पार्टी करते हुए पकड़े…

    Leave a Reply