फूड विभाग की ताबड़तोड़ सेंपलिंग,दुकानदारों में मचा हड़कंप, मिलावट मंजूर नहीं, गढ़मुक्तेश्वर फ़ूड अधिकारी सोमेन्द्र चौधरी

हापुड़: शनिवार को नवरात्र एवं दीपावली के मद्देनजर रखते हुए फूड विभाग ने की जमकर सेंपलिंग, बताया गया है कि जिसमें खुला कुट्टू के आटें पर नवरात्रों के चलते प्रतिबंध लगाया गया है, नवरात्र के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ, दूध, दूध उत्पादक, साबूदाना, रामदाना, व्रत के फलाहार, व्रत की नमकीन इत्यादि की गुणवत्ता एवं रखरखाव के मद्देनजर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के नमूने इत्यादि के मामले में चेकिंग चलाया गया, तो वहीं शनिवार को फ़ूड अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर सोमेन्द्र चौधरी द्वारा छह दुकानों पर जबरदस्त छापामारी से दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप, जोहरगंज स्थित पवन किराना स्टोर से कुट्टू का आटा जिसको नमूना लेकर सैंपलिंग के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, तो वहीं पर 30 किलो खुला कुट्टू का आटा नष्ट किया गया है, मैसर्स महेश चंद राजेंद्र कुमार साबूदाना, लाल मिर्च पाउडर का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है, तो वहीं पर दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुधार सूचना जारी की गई, तो वही गढ़ खाद्य अधिकारी सोमेन्द्र चौधरी ने बताया कि मीरा की रेती मैं मछली भेजने की शिकायत पर मछली बाजार को बंद कराया गया तथा नवाब मछली साफ बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई, जिन्हें नवरात्रों में मछली बेचने से मना किया गया है, हारून मछली साहब भी बिना लाइसेंस खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन पाया गया जिसमें 5 लाख तक का जुर्माना और 6 महीने का कारावास का प्रावधान के बारे में बताया गया, बताया गया है कि हापुड़ एटीएम के न्यायालय में अभियोजन टायर किया जाएगा , दोनों मछली साहब को बंद कर दिया गया है तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस चस्पा किया गया, बताया गया है कि वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही कारोबार का संचालन किया जाएगा,दोनों दुकानों से लगभग 100 किलो मछली मीरा की रेती से बाहर जंगल में गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया, वही गढ़मुक्तेश्वर खाद्य अधिकारी सोमेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्रवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी एवं मिलावट करने वालों के विरुद्ध लगातार टीम के द्वारा जांच पड़ताल कर कार्रवाही सुचारू की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply