एक दिन की डी0 एम0 ने कहा सभी फरियादियों की सुनी जाय समस्या

आजमगढ़ 05 अक्टूबर
जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति फेज 5.0 का विशेष अभियान तहसील सदर जनपद आजमगढ़ में एक दिन की जिलाधिकारी इवेंट का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज जनपद आजमगढ़ के मेधावी बालिका अंशिका सिंह को एक दिन की सांकेतिक , “जिलाधिकारी “नियुक्त किया गया तथा संजू यादव को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया, प्रज्ञा मौर्य को एक दिन की सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को इन पदों पर कार्यरत होकर कैसे पदगत दायित्यो का निर्वहन का किया जाता है, इसके प्रति जागरूकता होगी, जिसके फलस्वरुप उन्हें देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की भी प्रेरणा मिलेगी। सांकेतिक अधिकारी पदों पर एक दिन की जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त बालिकाएं आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनी तथा समस्याओं से संबंधित अधिकारी को बुलाकर उसका निराकरण करने के लिए आदेश भी उनके द्वारा दिया गया।
जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने इसके पश्चात प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर, सीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो प्रमुख
आदित्य नारायण वर्मा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply