पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग रेंज चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज के शूटरों ने सोने-चांदी मेडल्स की लगाई झड़ी

अर्जुन रौतेला आगरा। अजमेर में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज के शूटर्स ने 9 स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस अवसर पर विजयी शूटर्स को विद्यालय के ऑडिटोरियम में सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा व एमडी ओशिन शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि कोई भी शूटर पदक जीतता है उसके पीछे उसकी कड़ी मेहनत, लगन व प्रयास होता है। एमडी ओशिन शर्मा ने कहा कि शूटर को शूटिंग और शैक्षिक गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना चाहिए। शूटिंग कोच , एनसीसी अफसर आलोक वैष्णव ने कहा कि शूटर्स और विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और फास्ट फूड से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य एवं स्वर्णिम भविष्य की और ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

प्रतियोगिता में पिस्टल शूटिंग वर्ग में तान्या, दिव्यानी, अवनी, ओम, आरभ और देवांश ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं ओपन साइट राइफल वर्ग में आयु, रिदविक और देव ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रजत पदक विजेताओं में सोहम, पृथ्वीराज और अनुभव शामिल रहे, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयुष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर शूटर्स की सफलता पर प्राचार्या अंशु सिंह एवं उप प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी, विकास गोयल एवं अनुभव बंसल ने हर्ष व्यक्त किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता…

    गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग कि गंभीर लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल

    गुजरात प्रदेश के महीसागर जिले मे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पढ़ेगा…

    Leave a Reply