रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन

यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य कारणों के चलते गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)–गोरखपुर चलने वाली गोडान एक्सप्रेस (11055/11056) अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

प्रभावित स्टेशन (जहां ट्रेन नहीं रुकेगी/नहीं जाएगी):

इस मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन जौनपुर, जफराबाद, मड़ियाहूं, जंघई एवं फूलपुर स्टेशनों पर नहीं जाएगी/नहीं रुकेगी।

परिवर्तित मार्ग एवं तिथियां निम्नानुसार हैं:

1. गाड़ी संख्या 11056 (गोरखपुर से LTT):

तिथियां: 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26 एवं 27 मई, 2026

नया मार्ग: शाहगंज → अयोध्या कैंट → सुलतानपुर → मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़) → फाफामऊ

2. गाड़ी संख्या 11055 (LTT से गोरखपुर):

तिथियां: 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24 एवं 25 मई, 2026

नया मार्ग: फाफामऊ → मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़) → सुलतानपुर → अयोध्या कैंट → शाहगंज

महत्वपूर्ण सूचना:

यात्रीगण कृपया उक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply