आग का तांडव : होम लिमटेड (गत्ता फैक्ट्री) की आग ने मचाया हाहाकार

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। फाउंड्री नगर क्षेत्र के संजीव नगर में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे प्रिंटिंग मशीन पर बैल्डिंग करते समय चिंगारी से कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे आसमान को छूने लगी। अग्निकांड के वक्त तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी थे। आग की लपटों और धुएं से कर्मचारियों का बुरा हाल हो गया। दमकल कर्मियों द्वारा जेसीबी की मदद से दीवार तुड़वाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री में आग लगातार धधक रही है।

थाना हरीपर्वत क्षेत्र के गांधी निवासी अनिल अग्रवाल की संजीव नगर (फाउंड्री नगर) में पैक होम प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री हैं। फैक्टी में गत्ते के कार्टून के बना कर कई कंपनियों के नाम प्रिंट किए जाते थे। परिसर में सिक्योरिटी गार्ड का परिवार भी रहता है। सभी कर्मचारी उस समय काम कर रहे थे। प्रिंट करने वाली मशीन पर बेल्डिंग का कार्य चल रहा था। फैक्ट्री मालिक भी मौजूद थे। कार्टूनों पर प्रिंट कर रहीं मनीषा शर्मा और ज्योति ने धुआं और चिंगारी देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। कागज के जलने के कारण हुए धुएं और लपटों से लोगों का बुरा हाल हो गया। खड़े होना भी काफी मुश्किल हो गया रहा था। करीब एक घंटे बाद दमकल की 7 गाड़िया व 60 से अधिक दमकलकर्मी और थाना ट्रांसयमुना व एत्माद्दौला पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह पाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग बुझाने के कोई भी इंतजाम नहीं थे। बिना एनओसी के फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। दमकल को 40 मिनट बाद सूचना दी गई। आग बुझाने के लिए चार दर्जन से अधिक दमकलकर्मी और 7 दमकल गाड़ियों के करीब 12 राउंड लग गए। जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तुड़वाकर आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला लदे 14 वाहन जब्त, 30 क्विंटल कच्चा कोयला बरामद

    एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर मोड़ के पास की छापेमारी; केस दर्ज पाकुड़: जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध पाकुड़…

    मजदूर दिवस पर भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू की सराहनीय पहल, श्रमिकों के बीच बांटी मिठाई और सामग्री

    पिपलजोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों के योगदान को सराहा; कहा- मजदूर समाज की रीढ़ हैं पाकुड़: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के पिपलजोड़ी में भाजपा नेता…

    Leave a Reply