सूरत शहर कांग्रेस कमेटी ने आज अंबेडकर जी की प्रतिभा पर फूलमाला अर्पण कर 76 व संविधान दिवस मनाया इस अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस प्रमुख श्री धनसुख भाई राजपूत कार्यकारी प्रमुख श्री दिनेश सवालिया विपुल भाई उधना वाला के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । आपको बताते चलें कि 26 नवंबर, 1949 के दिन कांस्टीट्यूएंट असेंबली आफ इंडिया ने भारतीय संविधान पारित किया था।
इस असेंबली का विधिवत गठन 9 दिसंबर 1946 को किया गया था और राजेन्द्र प्रसाद इसके चेयरमैन व एच सी मुखर्जी उपाध्यक्ष थे।
असेंबली में देश के तत्कालीन प्रमुख राज्यों से 389 सदस्य प्रथम चरण में मनोनीत किए थे।
राजपूताना से वी टी कृष्णामाचारी, हीरालाल शास्त्री, सरदार सिंह खेतड़ी, जसवंत सिंह, राज बहादुर, माणिक्य लाल वर्मा, गोकुल लाल असावा, रामचंद्र उपाध्याय, बलवंत सिंह मेहता, दलेल सिंह, जयनारायण व्यास सदस्य थे। अजमेर मेरवाड़ा प्रांत से मुकुट बिहारी लाल भार्गव तथा बांबे प्रांत से गोकुल भाई भट्ट सदस्य थे। इनके अलावा मारवाड़ी उद्यमी प्रभु दयाल हिम्मतसिंहका बंगाल से तथा बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला बिहार से इस असेंबली के सदस्य थे।असेंबली ने विभिन्न टास्क निष्पादन के लिए 22 कमेटियों का गठन किया था। जिनमें रूल आफ प्रोसीजर कमेटी तथा स्टीयरिंग कमेटी का जिम्मा असेंबली चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद के पास था। प्रोविंशियल कांस्टीट्यूशन, फंडामेंटल राइट्स, माइनोरिटीज, ट्राइबल तथा असम समेत नार्थ ईस्ट कमेटी की सदारत सरदार वल्लभ भाई पटेल के पास थी। यूनियन पावर तथा कांस्टीट्यूशन कमेटी के प्रमुख पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। हाऊस कमेटी का जिम्मा डा पट्टाभि सीतारमैया तथा आर्डर आफ बिजनेस कमेटी का जिम्मा के एम मुंशी के पास था। भीमराव अम्बेडकर ड्राफ्टिंग कमेटी के प्रमुख थे, इस कमेटी में के एम मुंशी, मोहम्मद सादुल्ला, ए कृष्णास्वामी अय्यर, गोपाल स्वामी आयंगर तथा एन माधवराव शामिल थे।
26 नवंबर 1949 को असेंबली ने भारतीय संविधान का मसौदा पारित कर दिया था। 24 जनवरी 1950 को कांस्टीट्यूशन असेंबली की अंतिम बैठक हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने संविधान को प्रभावी करने की अनुशंसा की थी और दो दिन बाद 26 जनवरी 1950 के दिन भारतीय संविधान प्रभावी हो गया अर्थात लागू कर दिया गया।
यहां एक बात का जिक्र करना प्रासंगिक है कि मेरे होम टाउन सांभर लेक के मेरे मित्र कैलाश शर्मा के दादाजी श्री बनवारी लाल जी शर्मा को कांस्टीट्यूशन असेंबली की हाउस कमेटी के अध्यक्ष डा. पट्टाभि सीतारमैया ने मद्रास कांस्टीट्यूशन असेंबली की बैठक में विशेष आमंत्रित किया था, जहां हाउस कमेटी के मामले डिस्कस किये गये थे। यह बैठक 27 अगस्त 1947 को मद्रास में हुई
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





