मानवता भलाई को समर्पित मुलायम यादव की जन्म जयंती पर किया विशाल रक्तदान

अर्जुन रौतेला संवादाता। आज 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, धरतीपुत्र, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जन्म जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी अलीगढ़ द्वारा मलखान सिंह हॉस्पिटल में पहुंच कर रक्तदान किया गया तथा मरीजों एवं ज़रूरतमन्द लोगों को फल वितरण किये, इसके बाद ज़िला कार्यालय पर भंडारा करके लोगों को भोजन वितरण किया गया, और अंत में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी की गई।
गोष्ठी का कुशल संचालन अलीगढ़ जिला प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद सविता, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. बादशाह खान, मनोज चौधरी आदि वक्ताओं ने सबसे पहले श्रद्धेय नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी उपरोक्त वक्ताओं ने संबोधित करते हुए संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी को आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश के भविष्य का नेता बनाएंगे, और देश में संविधान, लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए अपनी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को मजबूत करेंगे।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि जिस तरीके से आज प्रदेश और देश के गरीबों, कमजोरों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं, छात्रों आदि की समस्याओं को हल कराने के लिए और साथ ही अपनी सम्मानित जनता जो कि महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ अन्याय, भ्रष्टाचार, तानाशाही से परेशान है, इन सभी समस्याओं के खिलाफ हम सब समाजवादी हमेशा आवाज उठा करके अपने उत्तर प्रदेश और देश की जनता को न्याय दिलाने का काम करते रहेंगे, और अपने प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय नेताजी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर समाजवादी विचारधारा को घर घर पहुंचाकर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण करेंगें।

रक्तदान करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, जिला महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष राधे कृष्णा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष सनी सारस्वत, अजय चौधरी, तरुण वाल्मीकि, जुबेर गाजी, मोहम्मद रईस गाजी, मोहसिन मेवाती, विनीत यादव आदि नेताओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।


गोष्ठी में प्रमुख रूप से दिनेश यादव, शान मियां, ठाकुर सोमवीर सिंह, सरदार करतार सिंह, मनोज चौधरी, सूरजपाल राना, प्रमोद पुंडीर, पूजा गौतम, सुनीता यादव,आरती सिंह, कप्तान सिंह धनगर, रमेश धनगर प्रवेश यादव, सुशील यादव, राकेश यादव, एम ए खान गाँधी, प्रभात सविता, नितिन धनगर, राज बघेल, उमेश धनगर, मुनेश धनगर, सतीश यादव, डॉ. केपी सिंह यादव, सुरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, शमशेर खान आज नेताओं के साथ-साथ अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में स्वच्छता के जन आंदोलन को मनाने का आह्वान के अंतर्गत सूरत महानगर पालिका

    १४/१०/२०२५ सुरत महानगर पालिका   भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधीजी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में पूरे भारत में स्वच्छता के जन आंदोलन को मनाने का…

    स्वर्गीय श्री लोखंडी पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी कि १५० वी जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ पहुंचे केवड़िया नर्मदा गुजरात

    १३/११/२०२५सूरत गुजरात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ अपने दोनों डिप्टी सी एम श्री केशव प्रसाद मौर्य और श्री बृजेश पाठक जी के साथ 12 नवंबर को गुजरात…

    Leave a Reply