श्रीराम को एक साल से नहीं मिला न्याय! दुर्दशा का कौन जिम्मेदार?

अर्जुन रौतेला संवादाता । बांदा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच प्रार्थना पत्र के माध्यम से मीडिया से रूबरू होकर दिव्यांग श्रीराम प्रजापति निवासी काशीराम कालोनी हरदौली घाट बांदा ने बताया की मेरा मोबाइल 6 जनवरी 2024 को दबंगों द्वारा जबरदस्ती मारपीट कर इंद्रा नगर से छीन लिया गया था मैने शिकायती पत्र लेकर सिविल लाइन पूर्व चौकी इंचार्ज दान बहादुर पाल को दिया था वही श्रीराम प्रजापति ने आरोप लगाया की चौकी इंचार्ज दान बहादुर पाल द्वारा मुझे गंदे गंदे शब्दो का प्रयोग करते हुए मारने पर उतारू हो गए थे।पीड़ित द्वारा बताया गया की मैने सभी उच्च अधिकारियों न्याय की गुहार लगाई तो पूर्व चौकी इंचार्ज परवेज अहमद ने मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई कहा की मैने सभी उच्च अधिकारियों से न्याय मांग चुका हूं लेकिन आज तक सभी ने झूँठा आश्वासन दिया है।

पीड़ित ने बताया की मेरा मोबाइल छीने हुए एक साल हो गया लेकिन न तो मेरे मोबाइल को बरामद किया गया न ही पूर्व चौकी इंचार्ज दान बहादुर पाल के उपर कोई कार्यवाही की गई। उसने पुलिस अधीक्षक से मिल प्रार्थना पत्र के साथ कहा की अगर मेरा मोबाइल 24 घंटे के अंदर दिलाया जाए और मेरे साथ अभद्रता करने वाले पूर्व चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए अन्यथा की स्थित में मैं अपने दिव्यांग साथियों समेत अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाऊंगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश आनंद जिला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश आणंद SOG और पैरोल फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, ACB की कार्रवाई के बाद 49 लाख रुपये के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पीपलोद स्वास्थ्य कार्यालय के दो कर्मचारी ₹11,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार **पटाखों…

    Leave a Reply