फतेहपुरसीकरी कस्बा पुलिस चौकी के पास, घर को चोरों ने किया साफ

40 तोला सोना, 12 किलो चांदी के गहने और दस लाख कैश चोरी
फतेहपुरसीकरी। कस्बे में बुलंद दरवाजे के नजदीक मुख्य बाजार में स्थित एक डॊक्टर के घर से चोर लगभग 60 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। 40 तोला सोने और 12 किलो चांदी के गहने तथा दस लाख रुपये कैश चोरी हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात जिस घर में हुई, वह पुलिस चौकी के समीप स्थित है।

बुलंद दरवाजा के नीचे हमाम वाले रास्ते पर लगे दरवाजे का कांच तोड़कर चोरों ने स्व. डॉ. वीरी सिंह का मकान में प्रवेश किया। इस मकान में स्व. डॊ. वीरी सिंह की धर्मपत्नी लीलावती तथा पुत्र देवेंद्र सिंह चौधरी निवास करते हैं। बीती रात्रि चोरों ने घर में प्रवेश करने के बाद अलमारी तथा बक्सों में रखे सोने और चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी।

सुबह पता चलने पर देवेंद्र सिंह चौधरी ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने आगरा से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। डॊग स्क्वाड भी बुलाया गया।

देवेंद्र चौधरी के अनुसार वे जागे तो देखा कि एक कमरे में सामान अस्त-व्यस्त है। मां लीलावती दूसरे कमरे में सो रहीं थीं। देवेंद्र के अनुसार लगभग 40 तोला सोना तथा 10 से 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण चोर ले गए हैं। दस लाख कैश भी चोर ले उड़े। नव वर्ष की पहली ही रात को हुई इस चोरी से कस्बावासी डरे हुए हैं। स्व. डॊ. वीरी सिंह कस्बे के प्रसिद्ध डॊक्टर थे। उनके दो पुत्र विदेश में रहते हैं जबकि एक बेटा महेंद्र सिंह खिड़की आगा में रहते हैं। इससे पहले सीकरी चार हिस्सा ग्राम पंचायत में भी सत्येंद्र पुत्र गोपाल सेंगरी के घर में सोने और चांदी के आभूषणों की बड़ी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply