कठूमर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी संगम चौधरी 1 वोट से हुई विजय

कठूमर अलवर
सत्यवीर सैन

पंचायत राज के दूसरे चरण में हुए मतदान के बाद शनिवार को कठूमर उपखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में प्रधान पद की मतदान प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे फार्म भरने के बाद दोपहर बाद 3 बजे बजे पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा मतदान किया गया। जिसका परिणाम साय: 5:00 बजे रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रामकिशोर मीणा ने घोषणा करते हुए बताया कि प्रधान पद के चुनाव निष्पक्ष निर्भीक शांतिपूर्ण संपन्न कराए गए भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी संगम चौधरी को एक मत से विजेता घोषित किया गया। संगम चौधरी को 13 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पूनम मीना को 12 मत मिले। चुनाव परिणाम के बाद संगम चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई और पुलिस जाब्ते के साथ उनके गांव अरूर्वा पहुंचाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा, कठूमर थाना प्रभारी कमल सिंह, बहतुकला थाना प्रभारी हनुमान सहाय, खेड़ली थाना प्रभारी, महिला पुलिस बल के साथ अलवर से आयी क्यूआरटी पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply